कांग्रेस के बनाए कानून से ही राहुल गांधी हुए हैं सस्पेंड: एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो कानून कांग्रेस ने बनाया था उसी के तहत राहुल गांधी की संसद की सदस्यता गई है। इससे पहले भी कई नेताओं की सदस्यता इसी कानून के तहत गई, तब लोकतंत्र खतरे में नहीं आया।

eknath shinde

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जिस तरह कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए उन्हें 2 साल की सजा सुनाई उसके बाद राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म हो गई। राहुल गांधी के खिलाफ सजा के ऐलान के बाद उनकी संसद सदस्यता खत्म होने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद ने उनपर तीखा हमला बोला है। एकनाथ शिंद ने कहा राहुल गांधी उस कानून के तहत सस्पेंड हुए हैं जिसे खुद कांग्रेस ने बनाया था। लालू प्रसाद यादव और अन्य कई नेता भी इसी कानून के तहत सस्पेंड हो चुके हैं, लेकिन इस तरह का कुछ भी नहीं हुआ जो अब हो रहा है। क्या तब लोकतंत्र खतरे में नहीं था।

दरअसल कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पार्टी ने देशभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर खतरा बताया। इसी पर पलटवार करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि जब दूसरे नेताओं को सस्पेंड किया गया तो क्या तब लोकतंत्र खतरे में नहीं था, उस वक्त आखिर इस तरह के प्रदर्शन क्यों नहीं हुए। राहुल गांधी ने सिर्फ पीएम मोदी की ही आलोचना नहीं की है, उन्होंने पूरे ओबीसी समुदाय का अपमान किया है। वह हमेशा इसी तरह की भाषा बोलते हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अगर वह ऐसा करना जारी रखते हैं तो उनके लिए सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि सावरकर सिर्फ महाराष्ट्र में तुल्य नहीं हैं बल्कि पूरे देश के लिए आदर्श हैं, राहुल गांधी ने उनका भी अपमान किया है। राहुल गांधी ने जो किया है उसके लिए उनकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है। आज भी उन्होंने कहा कि वह सावरकर नहीं हैं जो माफी मांगे। आखिर वह सावरकर के बारे में क्या सोचते हैं। उन्हें इसके लिए सजा मिलनी चाहिए। गौर करने वाली बात है कि राहुल गांधी कई मौको पर वीडी सावरकर की आलोचना कर चुके हैं, वह कह चुके हैं कि सावरकर ने अंग्रेजो से माफी मांगी, वह उनके एजेंट थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+