आज नहीं नजर आया चांद, मंगलवार को मनाई जाएगी ईद
लखनऊ, 1 मई: आज यानी रविवार की शाम ईद का चांद नजर नहीं आया है, ऐसे में सोमवार को भी रोजा होगा और ईद उल फित्र का त्योहार मंगलवार (3 मई) को मनाया जाएगा। लखनऊ की मरकजी चांद कमेटी ने इसका ऐलान कर दिया है।

लखनऊ मरकजी चांद कमेची के सदर मौलाना रशीद फरंगी महली ने कहा है कि आज शाम शव्वाल का चांद नहीं दिखा है। ऐसे में कल 30वां रोजा है और ईद 3 मई को होगी। ईदगाह लखनऊ में ईद की नमाज का वक्त सुबह 10 बजे का होगा।
ईद उल फित्र के त्योहार का मुसलमानों के लिए काफी खास है, दुनियाभर में ईद को मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के महीने रमजान में मुसलमान रोजे रखते हैं और इस महीने के खत्म होने के बाद अगले महीने शव्वाल के पहले दिन ईद मनाई जाती है। अगर रमजान महीने के 29वें दिन यानी आज (रविवार) चांद दिख जाता है तो सोमवार को शव्वाल की पहली तारीख और ईद होती। चांद ना दिखने पर रमजान का महीना अब 30 दिन का होगा और ईद 3 मई को होगी।













Click it and Unblock the Notifications