'कोचिंग सेंटर वाले माफिया हैं, क्या सरकार एक्शन लेगी', विपक्ष के सवालों पर क्या बोले मोदी के शिक्षा मंत्री

Dharmendra Pradhan News: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राऊज आईएएस स्टडी सर्किल कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की हुई मौत का मामला सोमवार (29 जुलाई) को संसद में भी उठा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में बताया कि इस साल जनवरी 2024 में सभी कोचिंग सेंटरों को गाइडलाइंस जारी किए गए हैं। हालांकि उन्होंने दिल्ली में बारिश के पानी की वजह से UPSC म्मीदवारों की मौत के बारे में पूछे गए सवाल का सीधा जवाब देने से परहेज किया।

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने तीन छात्रों की मौत का मुद्दा उठाया और बताया कि Rau's IAS कोचिंग सेंटर के पास अप्रूव्ड बिल्डिंग नहीं है। उन्होंने पूछा कि, '' बिना अप्रूव्ड बिल्डिंग और बिना किसी सुविधा के कुछ कोचिंग सेंटर माफिया बन गए हैं...क्या सरकार कोई कार्रवाई करने जा रही है?" वेणुगोपाल ने छात्रों की आत्महत्याओं पर भी चिंता जताई।

Dharmendra Pradhan News

विपक्ष के सवालों पर क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

विपक्षी नेता को जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, उठाया गया सवाल दिन के एजेंडे से संबंधित नहीं था। उन्होंने आश्वासन दिया, "यह सरकार सभी छात्रों की सामाजिक-मनोवैज्ञानिक और मानसिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे वे कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे हों, किसी संस्थान में, स्कूली शिक्षा में या उच्च शिक्षा में।"

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जनवरी 2024 में सभी राज्यों को कोचिंग सेंटर पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, राजस्थान, बिहार और गोवा जैसे कुछ राज्यों ने इन मुद्दों से निपटने के लिए अपने खुद के नियन बनाए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि छात्रों की सुरक्षा एक सामाजिक-मनोवैज्ञानिक मामला है, जिसके लिए केवल आरोप-प्रत्यारोप और प्रतिक्रियाओं के बजाय सामूहिक कुछ करने और सोचने की जरूरत है।

जया बच्चन ने कहा- कोचिंग सेंटर वाले हादसे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने पुराने राजिंदर नगर में यूपीएससी छात्र की मौत पर कहा, "यह बहुत दर्दनाक घटना है और हमें इस मामले में राजनीति नहीं लानी चाहिए। मैं यहां आज एक मां और दादी के तौर पर खड़ी हूं...मैं बहुत दुख के साथ कह रही हूं कि, आज यहां सदन में किसी ने बच्चों के लिए दुख नहीं जताया और ना श्रद्धांजलि दी। सब इस मामले पर राजनीति करने में लगे हुए हैं। हमे राजनीति से ऊपर उठनी चाहिए। मैं एक कलाकार हूं...मैं सबकी बॉडी लैंग्वेज समझती हूं, यहां सब कोई राजनीति में लगे हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+