2050 तक लड़कियों को नहीं मिल पाएगा मनपसंद पार्टनर
लंदन। भारत में लिंग अनुपात में अंतर का फासदा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। लड़के-लड़कियों की संख्या में भारी अंतर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सर्वे में चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। इस सर्वे के मुताबिक अगर लिंग अनुपात में अंतर इसी तरह से जारी रहा तो 2050 तक लड़कियों को अपने पसंद का जीवन साथी मिलना मुश्किल हो जाएगा।

सर्वे के मुताविक लड़कियों के अधिक शिक्षित हो जाने पर ये मुश्किल और बढ़ जाएगी। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, बार्सिलोना स्थित "सेन्टर फॉर डमोग्राफिक स्टडीज और अमेरिका के मिनिसोटा पॉपुलेशन सेन्टर के सर्वे के मुताबिक जिस तरह से भारत में लड़के और लड़कियों के बीच का अंतर बढ़ता जा रहा है उससे 2050 तक भारतीय महिलाओं के लिए अपने लिए योग्य और शिक्षित जीवनसाथी खोजना बहुत मुश्किल हो जाएगा।
ये रिपोर्ट एक मैगजीन में छपी है। इस सर्वे के मुताबिक अविवाहित पुरूषों की संख्या भी बढ़ेगी लेकिन वह कम शिक्षित पुरूषों की होगी। हमारे भारतीय समाज में अब तक अधिक पढ़े पुरुष अपने से कम पढी महिलाओं से शादी करते हैं, लेकिन लिंग में आ रहे अंतर से बढ़ता जाएगा और शिक्षित लड़कियों के लिए शादी और मुश्किल हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications