चिदंबरम से तिहाड़ में पूछताछ करेगी ED, कोर्ट ने दी इजाजत
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को दिल्ली की एक अदालत से बड़ा झाटका लगा है। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय को तिहाड़ जेल में चिदंबरम से पूछताछ के लिए इजाजत दे दी है। गुरुवार को ईडी की तरफ से दायर याचिका पर विशेष जज अजय कुमार कुहार ने सुनवाई करते हुए ईडी चिदंबरम से पूछताछ के लिए 22 और 23 नवंबर की तारीख दी है।

अपनी याचिका में प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट से अपील करते हुए कहा था कि, अदालत उसे तिहाड़ जेल में बंद चिदंबर से पूछताछ की इजाजत दे। ईडी ने पूछताछ के लिए 22 और 23 नवंबर को सुबह 10 से 1 बजे और दोपहर के 2.30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक का समय मांगा था। कोर्ट ने ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए चिदंबरम से पूछताछ की इजाजत दे दी है। बता दें कि चिदंबर को हिरासत में तीन महीने से अधिक समय हो गया है, उनकी जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 26 नवंबर को होनी है।
बता दें कि 16 अक्तूबर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए चिदंबरम, वर्तमान में ट्रायल कोर्ट के आदेश के तहत 27 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 2007 में 305 करोड़ रुपये के विदेशी फंड प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सीबीआई ने 15 मई, 2017 को मामला दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें: इधर महाराष्ट्र में घोड़े पर चढ़ने की तैयारी में है कांग्रेस, उधर कर्नाटक में BJP संग फेरे लेने को तैयार है जेडीएस












Click it and Unblock the Notifications