एक्ट्रेस यामी गौतम को ED का नोटिस, FEMA मामले में 7 जुलाई को होगी पूछताछ
नई दिल्ली, 2 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि अब उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिस भेजा है। ये मामला फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) का बताया जा रहा है। आरोप है कि यामी ने इसका उल्लंघन किया, जिस वजह से अब ईडी के अधिकारी उनसे पूछताछ करेंगे। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की टीम ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

जानकारी के मुताबिक यामी के एक प्राइवेट बैंक अकाउंट में डेढ़ करोड़ रुपये आए, जिसके बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। इसी वजह से वो ईडी के रडार पर आई हैं। अब उनको नोटिस जारी करते हुए 7 जुलाई को पेश होने को कहा गया है। वहीं ईडी ने पिछले साल भी यामी को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से वो नहीं जा पाईं।
हाल ही में की थी शादी
आपको बता दें कि यामी गौतम ने पिछले महीने ही डायरेक्टर आदित्य धर से शादी की। ये पूरा समारोह हिमाचल में हुआ था। जिसमें कुछ चुनिंदा मेहमान ही शामिल थे। पहले तो किसी को भनक भी नहीं थी कि यामी शादी कर रहीं, लेकिन बाद में उन्होंने खुद फोटो पोस्ट कर ये जानकारी दी। अब वो काम पर लौट आई हैं। एक दिन पहले उन्होंने इंस्टा पर स्टोरी शेयर की, जिसमें उनके वापस आने पर शूटिंग टीम के सदस्य खुशी मना रहे। साथ ही उनके लिए एक खास केक भी मंगवाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications