ED summons Jacqueline Fernandez: फिर मुश्किल में जैकलीन फर्नांडीज, ED ने पूछताछ के लिए बुलाया

ED summons Jacqueline Fernandez: फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए उन्हें तलब किया है। ईडी ने 200 करोड़ रुपए के पीएमएलए केस में जैकलीन को पूछताछ के लिए बुलाया है।

सूत्र के अनुसार ईडी को इस पूरे मामले में नई जानकारी मिली है, जिसके बाद ईडी उनसे इस मामले में पूछताछ के लिए बुला रही है। आरोप है कि जैकलीन ने सुकेश चंद्रशेखर से कई महंगे गिफ्ट लिए हैं। सुकेश ने अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपए की फिरौती ली थी, जोकि फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी हैं।

Jacqueline Fernandez

इस मामले में जैकलीन जमानत पर बाहर हैं। ईडी ने सुकेश और जैकलीन के खिलाफ चार्जशीट फालइ की है। चार्जशीट में जैकलीन को महंगे-महंगे गिफ्ट देने की बात कही गई है। हालांकि ईडी के नए समन पर जैकलीन के वकील अमन नांदरजोग ने कुछ भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है।

जैकलीन से इस मामले में इससे पहले भी कई बार पूछताछ हो चुकी है। 2021 में भी जैकलीन का बयान दर्ज किया गया था। गौर करने वाली बात है कि सुकेश ने दावा किया है कि जैकलीन से उसकी दोस्ती होने के बाद उसने करोड़ों रुपए के महंगे उपहार उसे दिए हैं।

सुकेश ने जैकलीन को गिफ्ट में तीन डिजाइनर बैग, दो गूची के जिम आउटफिट, लुईस विटन के जूते, डायमंड की इयरिंग आदि दिए थे। दिलचस्प बात है कि सुकेश ने कल ही जैकलीन को पत्र भेजा था। सुकेश ने 3 पन्नों के पत्र में जैकलीन के जन्मदिन की 30 दिन के काउंटडाउन की घोषणा की थी।

जैकलीन पिछले 2-3 वर्षों से ईडी के दफ्तर और कोर्ट के चक्कर काट रही हैं। जैकलीन ने पहले पूछताछ के दौरान सुकेश के साथ रिलेशनशिप की बात स्वीकार की थी। जैकलीन 2022 में दिल्ली की पटियाला कोर्ट में पेश हो चुकी हैं।

वहीं सुकेश चंद्रशेखर की बात करें तो उसे बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। लेकिन उसपर कई और केस भी दर्ज है जिसके चलते वह दिल्ली के तिहाड़ जेल में ही बंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+