शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को ED ने भेजा नोटिस, इकबाल मिर्ची मामले में होगी पूछताछ
मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबाल मिर्ची से संबंधों को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को ईडी ने पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी ने 4 नवंबर को राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए मुंबई स्थित ईडी दफ्तर बुलाया है। दरअसल इकबाल मिर्ची की संपत्तियों का सौदा करने में अहम भूमिका निभाने वाले रणजीत सिंह बिंद्रा और कुंद्रा के बीच व्यवसायिक सौदे हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार ईडी को कुंद्रा के रंजीत सिंह बिंद्रा के साथ बिजनेस ट्रांजजैक्शन से जुड़े कुछ सबूत मिले हैं। रंजीत गिरफ्तार हो चुका है। यह मामला 225 करोड़ की प्रोपर्टी डील से जुड़ा है। आरोपों के अनुसार ईडी के पास आरकेडब्ल्यू डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कुछ कागजात हैं। इसके डायरेक्टर बिंद्रा रहे हैं और उनके एसेंसियल हॉस्पिटल से ट्रांजेक्शन हुए हैं। इस हॉस्पिटल की डायरेक्टर्स में शिल्पा शेट्टी भी हैं।
वहीं एक अन्य बिजनेसमैन धीरज वाधवान भी आरकेडब्लू डेवलपर्स के साथ जुड़े हुए हैं और सूत्रों के अनुसार, शिल्पा शेट्टी से जुड़ी कंपनी के लिंक की जांच ईडी करेगी। रणजीत बिंद्रा कथित तौर पर इकबाल मिर्ची के इशारे पर काम कर रहा था और उसने मिर्ची के सहयोगी हुमायूं मर्चेंट के साथ उसके लिए संपत्ति के सौदे पर बातचीत करने में अहम भूमिका निभाई थी। सूत्रों का कहना है कि आरकेडब्लू ने इसेन्शियल हॉस्पिटेलिटी में 44.11 करोड़ रुपये का निवेश किया और 31.54 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज दिया।












Click it and Unblock the Notifications