संदेशखाली में शाहजहां शेख के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान भी हैं मौजूद

Sandeshkhali Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम गुरुवार (14 मार्च) को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व नेता शाहजहां शेख के संदेशखाली के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान भी वहां मौजूद हैं।

सिर्फ संदेशखाली में ही नहीं शाहजहां के ईंट भट्ठे के साथ-साथ धमखाली में उसके ठिकाने छापेमारी की जा रही है। ये छापेमारी शेख शाहजहां के खिलाफ जमीन हड़पने के मामले में की जा रही है।

Sheikh Shahjaha

शेख शाहजहां को पश्चिम बंगाल पुलिस ने 29 फरवरी को संदेशखाली इलाके में यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया था और बशीरहाट कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

उनकी हिरासत 14 मार्च तक बढ़ा दी गई है। ईडी ने 23 फरवरी को पश्चिम बंगाल में करीब आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।

ईडी ने शेख शाहजहां के भाई आलमगीर शेख को भी किया गिरफ्तार

ईडी ने 13 मार्च बुधवार को स्थानीय पुलिस की मदद से सीबीआई की एक टीम ने शेख शाहजहां के भाई आलमगीर शेख को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के लिए नोटिस मिलने के बावजूद जब अधिकारी आलमगीर शेख के आवास पर पहुंचे तो वह घर पर नहीं थे।

एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 13 मार्च को शेख शाहजहां के एक भाई और उनके करीबी कुछ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था।

अधिकारी ने बताया कि जांच एजेंसी जांच के तहत कई लोगों से पूछताछ करना चाहती है। लेकिन वो नहीं आए थे।

अधिकारियों ने यह भी बताया है कि 8 मार्च को सीबीआई के अधिकारियों ने फोरेंसिक और ईडी अधिकारियों के साथ मिलकर शेख शाहजहां के आवास की भी तलाशी ली थी। शेख शाहजहां पर, ईडी टीम पर हमला करने का भी आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+