दिल्ली: कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा के घर पर ED का छापा, पूछताछ के लिए ले गए साथ

नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय के अफसर कांग्रेस नेता को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गए हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने कुछ कागजात भी जब्त किए हैं। छापे की जानकारी जगदीश शर्मा ने खुद दी और कहा कि ईडी उन्हें पूछताछ के लिए अपने दफ्तर ले जा रही है।

ED raids Congress Jagdish Sharmas residence in delhi, taken for questioning

बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के तीन ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की थी। ये छापेमारी बीकानेर जमीन सौदे को लेकर बताई जा रही थी। इस छापेमारी को लेकर रॉबर्ट वाड्रा के वकील ने कहा था कि अधिकारियों ने किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया।

वाड्रा के करीबी सहयोगियों से जुड़े तीन स्थानों पर ईडी टीम की छापेमारी पर उनके वकील ने कहा था कि 4.5 साल में उन्हें कुछ भी नहीं मिला इसलिए अब वे अलग तरीके से छापेमारी कर रहे हैं और हम लोगों को अंदर भी नहीं जाने दे रहे हैं। गेट के बाहर ताला लगाकर सबूत तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+