ICICI Bank-Videocon Case: चंदा कोचर और वेणुगोपाल धूत के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

नई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की। प्रवर्तन निदेशालय ने ये छापेमारी आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर के ठिकानों पर की। इसके अलावा वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल के ठिकानों पर भी ये छापेमारी की गईं। प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई और औरंगाबाद में कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

Ed raids at the premises of former Chairman ICICI Bank Chanda Kochhar

वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत की फर्म को करोड़ों रुपए का लोन देने के मामले में चंदा कोचर पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा था। इस फर्म में दीपक कोचर जोकि चंदा कोचर के पति हैं और उनके दो अन्य रिश्तेदार शामिल थे। फर्म को 3250 करोड़ रुपए का लोन दिया गया था। कोचर पर आरोप लगा कि उन्होंने अपने पति दीपक कोचर की कंपनी को इसमें गलत तरह से लाभ पहुंचाया था।

सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व-सीईओ चंदा कोचर से जुड़े वीडियोकॉन लोन केस से मामले में फआईआर दर्ज किया था। इस एफआईआर के बाद जांच एजेंसी ने वीडियोकॉन और न्यूपावर के कई ठिकानों पर रेड भी की थी। महाराष्ट्र में कई ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी की गई थी।

सीबीआई ने 22 फरवरी को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। सीबीआई ने चंदा कोचर के अलावा उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के एमडी वेणुगोपाल धूत के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी किया था। चंदा कोचर के खिलाफ सीबीआई ने पिछले महीने ही 1875 करोड़ के भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था। चंदा कोचर के कार्यकाल में वीडियोकॉन को बीच कुल 6 बार लोन दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+