राहुल गांधी से दूसरे दिन भी ईडी ने की 8 घंटे पूछताछ, बुधवार को भी होना है पेश

नई दिल्ली, जून 14। प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बुधवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि यह लगातार तीसरा दिन होगा जब राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की जाएगी। मंगलवार को भी राहुल गांधी से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की और फिर उन्हें घर जाने दिया। इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी पहली बार ईडी के समक्ष पेश हुए थे। पहले दिन उन्हें करीब 10 घंटे ईडी के दफ्तर में बिताने पड़े थे।

Rahul gandhi

मंगलवार को राहुल गांधी का पूरा शेड्यूल

आपको बता दें कि मंगलवार को राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के साथ ईडी के दफ्तर पहुंचे थे। ईडी दफ्तर में करीब 11:30 बजे उनसे पूछताछ शुरू हुई थी। करीब चार घंटे तक पूछताछ के बाद राहुल गांधी 1 घंटे के लिए दफ्तर से निकल गए थे। इसके बाद वो फिर शाम साढ़े चार बजे के करीब फिर से ईडी दफ्तर पहुंच गए थे। अधिकारियों के हवाले से पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पूछताछ और बयान दर्ज करने में काफी समय लग रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय में एक "धरने" में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ शामिल हुए, जहां राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री - अशोक गहलोत और भूपेश बघेल - और पार्टी के सांसद भी मौजूद थे। ईडी की कार्रवाई के खिलाफ दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश में कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारियों को 24, अकबर रोड और मध्य दिल्ली के आसपास पार्टी मुख्यालय के बाहर हिरासत में लिया गया। इनमें सांसद केसी वेणुगोपाल और अधीर रंजन चौधरी उन पार्टी नेताओं में शामिल थे।

इस दौरान लोकसभा सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि उन्हें और पीएल पुनिया सहित कुछ अन्य को कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए अन्य नेताओं में रणदीप सुरजेवाला, जयराम रमेश, गौरव गोगोई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रंजीत रंजन, जेबी माथेर, इमरान प्रतापगढ़ी, युवा कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास बीवी और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के प्रमुख नीरज कुंदन शामिल हैं। यहां तक ​​कि उनकी पिटाई भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+