नेशनल हेराल्ड मामले में आज पांचवें दिन राहुल गांधी से ईडी ने की 10 घंटे पूछताछ, 30 मिनट का दिया ब्रेक
नई दिल्ली, 21 जून: नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ के 5वें दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने आवास पर पहुंचे। उन्हें को आधे घंटे का ब्रेक दिया गया था इसके बाद उनसे फिर पूछताछ की शुरू की गई थी।

राहुल गांधी को मंगलवार को सुबह ईडी ने पांचवें दिन पूछताछ के लिए बुलाया था। 10 घंटे की पूछताछ के बाद राहुल गांधी को शाम करीब सवा 8 बजे के आसपास 30 मिनट का ब्रेक दिया गया था। जिसके बाद राहुल गांधी करीब 9 बजे दोबार ईडी के ऑफिस के बाहर दिखें । बताया जा रहा है कि देर रात राहुल गांधी से ईडी पूछताछ करेगी। राहुल गांधी को खुद उनकी बहन प्रियंका गांधी कार से छोड़ने आई थीं।
बता दें अब तक राहुल गांधी से लगभग 50 घंटे तक पूछताछ हो चुकी है। वहीं पार्टी कार्यकर्ता और नेता राहुल गांधी से ईडी पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों को पुलिस गिरफ्तार कर बस में ले जा रही थी, इस दौरान बस के दरवाजे पर खड़ी कांग्रेस महिला विंग की अध्यक्ष डिसूजा ने महिला पुलिसकर्मियों पर थूक दिया। जिसकी जमकर आलोचना हो रही है।
Delhi | Congress leader Rahul Gandhi arrived at his residence after 5th day of questioning by the Enforcement Directorate (ED) in the National Herald case. pic.twitter.com/uwrPA8W6Nm
— ANI (@ANI) June 21, 2022












Click it and Unblock the Notifications