कौन है ED अधिकारी अंकित तिवारी, जिसे डॉक्टर से 20 लाख घूस लेते तमिलनाडु पुलिस रंगे हाथ धर दबोचा

ED officer Ankit Tiwari: तमिलनाडु में एक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी अंकित तिवारी को एक डॉक्टर से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। तमिलनाडु पुलिस ने डिंडीगुल-मदुरई हाईवे पर आरोपी अंकित तिवारी की कार का आठ किलोमीटर तक पीछा कर उसे घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद ED अधिकारी अंकित तिवारी को 15 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद डिंडीगुल में उसके घर पर छापेमारी जारी है। सीआरपीएफ ( CRPF) कर्मी मदुरै में ईडी उप-जोनल कार्यालय पहुंचे, जहां डीवीएसी अधिकारी ईडी अधिकारी अंकित तिवारी से जुड़े मामले के संबंध में तलाशी ले रहे हैं।

ED officer Ankit Tiwari

ED अधिकारी अंकित तिवारी को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किए जाने पर तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष केएस अलागिरी ने कहा, "तमिलनाडु पुलिस को मिली जानकारी और शिकायत के आधार पर वे प्रवर्तन विभाग के कार्यालय में जांच करने गए थे। अगर वह निर्दोष थे तो उनका सामना कर सकते थे और उस समय भाग क्यों गए?"

ED अधिकारी अंकित तिवारी की गिरफ्तारी पर लेटेस्ट अपडेट

  • -डीएवीसी (DAVC) अधिकारियों के मुताबिक, अंकित तिवारी, ईडी अधिकारियों की अपनी टीम के साथ, प्रवर्तन निदेशालय में चल रहे कई मामले को बंद करने के नाम पर कई लोगों को धमकी दे रहे थे और रिश्वत ले रहा था।
  • -डिंडीगुल में हिरासत में लिए जाने के बाद अंकित तिवारी से डीवीएसी अधिकारियों की एक टीम ने मदुरै में ईडी कार्यालय में पूछताछ की। इस दौरार तमिलनाडु पुलिस ईडी दफ्तर के बाहर पहरा दे रही थी।
  • -सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि इस केस में मदुरई और चेन्नई के कई ईडी अधिकारी शामिल हैं।
  • -अंकित तिवारी पर कई लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे करोड़ों की उगाही करने का आरोप है।
  • - ये भी बताया जा रहा है कि रिश्वत की इस रकम को अंकित तिवारी कई अन्य ईडी अधिकारियों में भी बांटता था।

Who is ED officer Ankit Tiwari: कौन हैं ईडी अधिकारी अंकित तिवारी?

अंकित तिवारी 2016 बैच का अधिकारी हैं और पहले गुजरात और मध्य प्रदेश में सेवा दे चुके हैं। डीवीएसी चेन्नई द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, वर्तमान में अंकित तिवारी केंद्र सरकार के मदुरै प्रवर्तन विभाग कार्यालय में एक प्रवर्तन अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+