राम रहीम ने बॉलीवुड में लगाया था अपना कालाधन, जांच शुरू
नई दिल्ली। दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में जेल जाने के बाद राम रहीम के रोज नए कारनामे सामने आ रहे हैं। ताजा मामला है राम रहीम की संपत्ति को लेकर। चंडीगढ़ हाईकोर्ट के आदेशस पर राम रहीम और डेरे की संपत्ति की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की शुरूआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि राम रहीम ने बॉलीवुद में काफी काला धन लगाया और साथ ही अपनी फिल्मों के जरिए काले धन को सफेद में बदल लिया। साथ ही अपनी फिल्मों को टैक्स फ्री करवाकर सरकारी खजाने को भी चूना लगाया।

1600 करोड़ की है संपत्ति
डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम हजारों करोड़ की सपंत्ति का मालिक है। हरियाणा में डेरा की 1600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, सिर्फ सिरसा में ही उसकी संपत्ति 1453 करोड़ है। खट्टर सरकार ने हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट में डेरा सच्चा सौदा की संपत्ति को लेकर रिपोर्ट दाखिल की है। इसमें राज्य में डेरा की संपत्ति 1600 करोड़ की आंकी गई है। गुरमीत के सिरसा में स्थित डेरे की संपत्ति 1453 करोड़ है। खट्टर सरकार ने हरियाणा से बाहर कई राज्यों में डेरा की संपत्तियों को इसमें शामिल नहीं किया था। आपको बता दें कि हरियाणा के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और कई राज्यों में भी डेरा की संपत्तियां हैं। ऐसे में यह आकंड़ा 2000 करोड़ को भी पार कर सकता है।

सरकार के अनुमान से ज्यादा है डेरा की संपत्ति
हरियाणा सरकार ने कोर्ट को जो रिपोर्ट दी थी, उसमें डेरा संपत्ति का कलेक्टर रेट बताया गया था। ऐसे में इस संपत्ति का बाजार भाव इससे डेढ़ से दोगुना माना जा रहा है। बता दें कि डेरा का हेडक्वार्टर सिरसा में है, जहां उसका एक फाइव स्टार होटल, सिनेमा हॉल, मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, आठ शैक्षणिक संस्थान, शॉपिंग मॉल, क्रिकेट स्टेडियम, आलीशान घर भी हैं। सिर्फ सिरसा में डेरे की कीमत ही 1453 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा कई फैक्ट्रियां भी डेरा के पास हैं।

चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
27 सितंबर को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम से जुड़ी सभी चल अचल संपत्तियों की जांच आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय करे। हाईकोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर से कहा था कि डेरा की जांच के दौरान जो रिपोर्ट तैयार की गई उसकी एक कॉपी भारत सरकार को भी भेजें। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि दो ट्रिब्यूनल बनाए जाएंगे, जिनमें एक पंजाब के लिए और दूसरा हरियाणा के लिए होगा। इसी के बाद ईडी और आयकर विभाग ने राम रहीम की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications