बर्धमान ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, बांग्लादेश से हो रही आर्थिक मदद
बैंगलुरू। पश्चम बंगाल के बर्धमान धमाके में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने बड़ा खुलासा किया है। ईडी का कहना है कि बर्धमान में धमाके के लिए बांग्लादेश के जमात-उल-मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन हाथ बताया है। ईडी का कहना है कि जमात-उल-मुजाहिद्दीन धमाके के लिए 17.5 करोड़ रुपए की मदद देने की योजना बना रहा था। शुरुआती जांच में आतंकी संगठन को आर्थिक रूप से मदद देने की योजना की बात सामने आयी है। निदेशालय का कहना है कि इसके सबूत भी उनके हाथ लगे हैं।

प्रवर्तन निदेशालय पश्चिम बंगाल के शारदा चिट फंड घोटाले की भी जांच कर रही है। निदेशालय मुख्य रुप से 68.5 करोड़ रुपये की जांच कर रही है जिसमें उन्हें यह शक है कि यह पैसा हवाला के जरिए बैंको में कई बार डाला गया है। निदेशालय मुख्य रूप से आरोपी महमूद शीश और कौसर के खिलाफ जांच कर रही है, जिनके खिलाफ रुपये के ट्रांजैक्शन का आरोप है। महमूद मुख्य रूप से बांग्लादेश का नागरिक है।
वहीं महमूद ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि रुपये कहां से आये हैं। वहीं ईडी और एनआईए की टीम इस मामले की तह में जाने का मन बना चुकी हैं कि इस मामले में कोलकाता के किसी बड़े व्यापारी का हाथ तो नहीं है। वहीं टीएमसी के सांसदों के खातों पर भी एजेंसियां पैनी नजर बनाये हुए है।
भारत ने बांग्लादेश से को एक पत्र के जरिए उनके देश से भारत में किए गये ट्रांजेक्शन की जानकारी भी मांगी है। अहमद इमरान जिसपर बांग्लादेश में प्रवेश पर पाबंदी और उसके खिलाफ सीमी और जमात-ए-इस्लामी से संबंध का आरोप है। भारत ने इमरान के खातों की भी जानकारी मांगी है। इमरान से शारदा चिटफंड मामले में भी पूछताछ की गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications