8000 करोड़ के घोटाले में लालू की बेटी मीसा के सीए गिरफ्तार, टेंशन में आरजेडी नेता

राजेश अग्रवाल पर लालू यादव की बेटी मीसा यादव को धन मुहैया कराने का आरोप है।

नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बाद उनकी बेटी और सांसद मीसा भारती फंसती हुई नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशायल ने मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। राजेश अग्रवाल को फर्जी कंपनियों के जरिए 8 हजार करोड़ के घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

8000 करोड़ के घोटाले में लालू की बेटी मीसा के सीए गिरफ्तार, टेंशन में आरजेडी नेता

राजेश अग्रवाल पर लालू यादव की बेटी मीसा यादव को धन मुहैया कराने का आरोप है। राजेश ने मीसा की कंपनी मिशेल पैकर्स एंड प्रिटर्स को एंट्री दिलाई थी। दरअसल, इस मामले में कई बड़े लोगों को कमीशन लेकर शैल कंपनियों के जरिए एंट्री दिलाई गई थी। जगत प्रोजेक्टस को भी 62 करोड़ से ज्यादा की एंट्री दिलाने का आरोप है। इस मामले में एसके जैन और वीके जैन की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। दोनों अभी जेल में हैं। ईडी ने दोनों के खिलाफ पिछले सप्ताह आरोपपत्र दाखिल किया था।

आपको बता दें कि 18 मई को आयकर विभाग ने दिल्ली और गुरुग्राम में लालू यादव और उनके परिवार से जुड़े 22 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। ये छापेमारी एक हजार करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति को लेकर की गई थी। आरजेडी सांसद प्रेम चंद्र गुप्ता के बेटे और लालू की बेटी मीसा भारती के पति शैलेश कुमार के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी। लालू परिवार पर मिट्टी घोटाला, पेट्रोल पंप घोटाला, काम के बदले जमीन कब्जा करना, अरबों की बेनामी संपत्ति बनाने जैसे घोटाले का आरोप लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+