2025 में दुनिया की 5वीं बड़ी इकॉनॉमी बनेगा भारत, 2030 में नंबर-3 पर कब्जा

नई दिल्ली। Indian Economy In Corona: कोरोना ने भारतीय अर्थव्यवस्था को तगड़ी चोट पहुंचाई थी जिसके चलते 2020 में दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत का अंक खिसककर छठे पर पहुंच गया था लेकिन भारत फिर से 2025 तक इस स्थान पर कब्जा कर लेगा। सेंटर फॉर इकॉनामिक एंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) ने शनिवार को पेश अपनी रिपोर्ट में ये बात कही है।

Recommended Video

    Economy: 2028 में US को पछाड़कर China बनेगा महाशक्ति,India के बारे में ये है अनुमान | वनइंडिया हिंदी
    Economy

    भारत ने 2019 में ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का तमगा हासिल कर लिया था। लेकिन इसके बाद 2020 में कोरोना वायरस महामारी के आने से भारत की अर्थव्यवस्था की गति धीमी पड़ी और 2020 में ब्रिटेन ने ऊपर कदम बढ़ाया और भारत एक बार फिर छठें नंबर पर पहुंच गया।

    2030 तक जापान को कर देगा पीछे
    सीईबीआर की रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस तरह रुपया कमजोर हुआ है 2020 में ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था भारत से आगे रहेगी। सीईबीआर ने अनुमान लगाया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2021 में 9 प्रतिशत की दर से विकास करेगी जबकि 2022 में यह 7 प्रतिशत की विकास दर प्राप्त करेगी।

    रिपोर्ट के मुताबिक जैसे भारत विकास करता रहेगा स्वाभाविक रूप से विकास दर कम होती रहेगी। अनुमान के मुताबिक 2035 में भारत की विकास दर 5.8 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। सीईबीआर ने विकास दर के अध्ययन के आधार पर अनुमान लगाया है कि 2030 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इस स्थान तक पहुंचने के क्रम में भारत 2025 में ब्रिटेन को हटाकर पांचवी बड़ी अर्थव्यस्था बनेगा और 2027 में जर्मनी को चौथे नंबर से हटा देगा।

    2028 में नंबर-1 इकॉनॉमी बनेगा चीन
    कोरोना महामारी के बाद होने वाली दुनिया में अमेरिका को बड़ा झटका लगने जा रहा है। महामारी का सबसे बड़ा असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर होगा जिसके चलते 2028 तक सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का तमगा छिन जाएगा और उसकी जगह चीन दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनामी बन जाएगा। महामारी के पहले अनुमान लगाया गया था कि चीन इस लक्ष्य को 2033 में प्राप्त कर सकेगा जबकि अब चीन के पांच साल पहले ही नंबर-1 बनने की संभावना जताई गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+