बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, डैम-जलाशयों के आसपास PPP मॉडल पर विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं

बिहार बड़ी बांधों और जल निकायों के आसपास इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की योजना बना रहा है, पीपीपी साझेदारी, टिकाऊ सामग्री और जहां जरूरत हो वहां स्थानीय भूमि अधिग्रहण का उपयोग करके। फोकस क्षेत्रों में कानपुर? (नोट: जैसा कि स्रोत में बांध स्थलों का नाम दिया गया है, वैसे ही रखा गया है), ग्लास रूम, सौर ऊर्जा, बांस और लकड़ी की सुविधाएं, और जैव विविधता-अनुकूल योजनाएं शामिल हैं ताकि नौकरियां पैदा की जा सकें और हरित विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

पटना: बिहार में प्राकृतिक और पर्वतीय क्षेत्रों को ईको टूरिज्म के प्रमुख केंद्रों के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा बैठक में डैम और जलाशयों के आसपास पर्यटकीय सुविधाओं के विकास को गति देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ऐसे क्षेत्रों में पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत ईको टूरिज्म परियोजनाएं विकसित करने पर जोर दिया।

Eco-Tourism Around Dams in Bihar

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 5 अक्टूबर 2026 को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में हुई बैठक में राज्य में ईको टूरिज्म की संभावनाओं, पौधारोपण, जलाशयों के आसपास पर्यटन सुविधाओं और पर्वतीय एवं वन क्षेत्रों में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में बांका के ओढ़नी डैम, मुंगेर के खड़गपुर डैम, नवादा के ताराकोल डैम और मुंगेर के जालकुंड डैम के आसपास ईको टूरिज्म और पर्यटकीय सुविधाएं विकसित करने की योजनाओं पर चर्चा हुई। खड़गपुर डैम के आसपास ईको टूरिज्म के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के साथ पर्यटकों के आकर्षण के लिए 'ग्लास रूम' बनाने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्थानों पर ईको टूरिज्म के लिए पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां जरूरत के अनुसार भूमि क्रय या अधिग्रहण कर पीपीपी मॉडल पर पर्यटन योजनाएं विकसित की जाएं।

कसरैया धार को बनाया जाएगा ईको टूरिज्म स्थल

मुख्यमंत्री ने खगड़िया के कसरैया धार को ईको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा ताराकोल और जालकुंड डैम के आसपास ईको टूरिज्म परियोजनाओं के लिए जरूरी भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

पहाड़ी इलाकों में बांस और लकड़ी से विकसित होंगी सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने पहाड़ी और पर्वतीय क्षेत्रों में ईको टूरिज्म के विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाए। पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित करने में बांस, लकड़ी और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों के उपयोग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन पर्यटन स्थलों पर रोप-वे की आवश्यकता है, वहां रोप-वे निर्माण की दिशा में भी काम किया जाए।

पहाड़ी क्षेत्रों में होगा सोलराइजेशन

राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में सोलराइजेशन को भी बढ़ावा देने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्थाएं विकसित की जाएं, जिससे ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिल सके और पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा सके।

बड़े तालाबों और जलाशयों के आसपास बड़े पैमाने पर पौधारोपण

मुख्यमंत्री ने राज्य के बड़े तालाबों और जलाशयों के चारों तरफ व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित पौधारोपण लक्ष्य को जल्द पूरा करने और राज्य के हरित आवरण क्षेत्र को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी कार्यों में तेजी लाने को कहा।

स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण का संरक्षण करते हुए बिहार में पर्यटन की संभावनाओं को विकसित किया जाना चाहिए। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचन्द्र प्रसाद, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरविंदर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+