Electoral Bond: चुनाव आयोग ने चुनावी बॉन्ड का डेटा वेबसाइट पर किया अपलोड

Electoral Bond: एसबीआई से चुनावी बांड का डेटा मिलने के बाद चुनाव आयोग ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोर बांड से जुड़ा डेटा सार्वजनिक करने के लिए ईसीआई को 15 मार्च तक का समय दिया था। ये अवधि पूरी होने से एक दिन पहले ही चुनाव आयोग ने अदालत के आदेश का पालन सुनिश्चित कर दिया है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ठीक एक दिन पहले उच्चतम न्यायालय को बताया कि इस साल एक अप्रैल 2019 से 15 फरवरी के बीच राजनीतिक दलों ने कुल 22,217 चुनावी बांड खरीदे और 22,030 बांड भुनाए। अपने हलफनामे में बैंक ने स्कीम को लेकर पूरी जानकारी दी थी। इसके साथ ही बैंकिंग संस्था ने कोर्ट ने निर्देश पर चुनाव आयोग को भी दो सील बंद लिफाफे में चुनावी बांड से जुड़ी जानकारी दी थी।

Electoral Bond Data on ECI Web

नीचे देखें किस पार्टी कितना चंदा इलेक्टोरल बॉन्ड के तौर पर मिला

देखें इलेक्टोरल बॉन्ड किसने खरीदे

बता दें कि चुनावी बांड स्कीम को निरस्त करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट बैंक स्कीम से जुड़ी जानकारी कोर्ट और चुनाव आयोग के साथ साझा करने का आदेश अदालत ने दिया था। इसके साथ कोर्ट ने 15 मार्च तक ईसीआई को चुनावी बांड स्कीम की जानकारी सार्वजनिक करने का आदेश दिया था।

चुनावी बांड स्कीम को लेकर ईसीआई के वेबसाइट में साझा किए गए डेटा में जनीतिक दलों को दान देने वालों में फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड, लक्ष्मी निवास मित्तल, एडलवाइस हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, जीएचसीएल लिमिटेड, जिंदल पॉली फिल्म्स लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, वेदांता लिमिटेड शामिल हैं।

इसके अलावा राजनीतिक दलों को दान देने वालों में स्पाइसजेट लिमिटेड, जेके सीमेंट लिमिटेड, डीएलएफ कमर्शियल डेवलपर्स लिमिटेड, एवन साइकिल्स लिमिटेड, जेके सीमेंट लिमिटेड, ज़ाइडस हेल्थकेयर लिमिटेड, सिप्ला लिमिटेड, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड, मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड शामिल हैं।

बता दें कि राजनीतिक दलों को फंडिंग करने के लिए इलेक्टोरल बॉन्ड लाया गया था। जो कि किसी राजनीतिक दल ने कितने का इलेक्टरल बॉन्ड कैश करवाया, इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए किस कंपनी ने कितना धन दिया, इस तरह की जानकारी डेटा में दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+