Telangana: चुनाव नतीजों के बीच कांग्रेस नेता को बधाई देने पहुंचे DGP, चुनाव आयोग ने कर दिया सस्पेंड

चुनाव आयोग ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेश के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता और प्रासंगिक आचरण नियमों के उल्लंघन के लिए तेलंगाना के डीजीपी अंजनी कुमार को निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, भारत के चुनाव आयोग ने रविवार को तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के चलते निलंबित कर दिया। अंजनी कुमार ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक ने संजय जैन, राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, तेलंगाना और महेश भागवत, नोडल (व्यय) के साथ परिणाम घोषित होने से पहले रेवंत रेड्डी से मुलाकात की थी।

ECI suspended Anjani Kumar, Telangana police chief, for violation of the Model Code of Conduct

अंजनी कुमार ने रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया था। जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। घटना का जानकारी मिलने के बाद चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए अंजनी कुमार को सस्पेंड कर दिया है।

दक्षिणी राज्य तेलंगाना में कांग्रेस पहली बार अपनी सरकार बनाने जा रही है।वोटों की गिनती जारी है। राष्ट्रीय पार्टी 65 विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रही थी। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 60 सीटों का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+