झारखंड में रोकी गई राज्यसभा के लिए वोटोंं की गिनती, JVM विधायक ने की क्रास वोटिंग
नई दिल्ली। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती रोक दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड विकास मोर्चा पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है उनके एक विधायक प्रकाश राम ने पोलिंग एजेंट को अपना मत सही तरीके से नहीं दिखाया। ऐसे में उन्हें आशंका है कि प्रकाश राम ने क्रास वोटिंग की है।

बता दें कि झारखंड विकास मोर्चा बाबू लाल मरांडी की पार्टी है। इससे पहले इस मामले में चुनाव आयोग कोई फैसला ले, झारखंड विकास मोर्चा ने प्रकाश राम को अपनी पार्टी से निलंबित कर दिया है। अब प्रकाश राम के वोट को गिनती में शामिल किया जाना है या नहीं, इस मामले पर अंतिम फैसला चुनाव आयोग को लेना है। चुनाव आयोग के फैसले तक वहां वोटों की गिनती को रोक दी गई है।
कर्नाटक में भी रुकी वोटिंग
इस बीच कर्नाटक में भी राज्यसभा के लिए वोटों की गिनती रोके जाने की खबर आ रही है। कांग्रेस नेता जी परमेश्वरा ने बताया कि वोटों की गिनती अभी तक शुरू नहीं की जा सकी क्योंकि जनता दल ने चुनाव के दौरान कुछ अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है। जनता दल ने अभी तक चुनाव का बायकाट कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications