EC ने हरियाणा चुनाव की तारीख बदली, 1 की जगह 5 अक्टूबर को होगा मतदान
चुनाव आयोग ने दो राज्यों के चुनावी कार्यक्रमों में बदलाव किया है। ईसीआई की ओर जारी बयान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना दिवस को 8 अक्टूबर कर दिया गया है। जबकि दोनों राज्यों के चुनावी नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने हरियाणा के लिए मतदान दिवस को 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है। जबकि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना की तारीखों में बदलाव किया गया है। दोनों राज्यों में पहले मतगणना 4 अक्टूबर होनी थी। लेकिन चुनाव आयोग के संशोधित कार्यक्रम के तहत अब 8 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है।

एक बयान के मुताबिक, चुनाव आयोग ने यह निर्णय बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए लिया गया है। दरअसल, विश्वोई समाज गुरु जम्भेश्वर की याद में आसोज अमावस्या उत्सव मनाएगा। समारोह में विश्नोई समाज के भाग लेने की सदियों पुरानी प्रथा कायम है। ऐसे में हरियाणा और जम्मू कश्मीर में चुनाव कार्यक्रमों में बदलाव किया है।
ईसीआई ने अपने बयान में कहा, "आयोग को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख बदलने को लेकर अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा से आवेदन मिला था। इसमें कहा गया कि पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के कई परिवार एक लंबे समय से चली आ रही परंपरा का पालन करते हैं। वे अपने गुरु जम्भेश्वर की स्मृति में बीकानेर जिले में होने वाले वार्षिक उत्सव के लिए राजस्थान में अपने पैतृक गांव मुकाम का दौरा करते हैं। इस साल यह त्योहार 2 अक्टूबर को पड़ेगा। इसलिए सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में रहने वाले हजारों बिश्नोई परिवार मतदान के दिन राजस्थान की यात्रा करेंगे, जिससे वे वोटिंग के अधिकार से वंचित हो सकते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications