बूथ लूटने की घटना पर ध्यान दे चुनाव आयोग: जेटली

उन्होंने कहा, "चुनाव के लिए महत्वपूर्ण काम स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना है जो कि चुपके-चुपके बूथ लूटने की घटना से संभव नहीं हो रहा है। यह जरूरी होगी कि आयोग अपनी ऊर्जा बूथ लूटने की जांच करने में करे, क्योंकि यह इसका मुख्य काम है।" जेटली ने कहा कि बयान तो सिर्फ साइड शो है।
उन्होंने कहा, "इस समय ये राजनीतिक भाषण लक्ष्मण रेखा पार कर रहा है। ऐसे मामले में संबंधित व्यक्ति पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। अफसोसजनक बात यह है कि टेलीविजन का अधिकांश समय और प्रिंट मीडिया का स्थान इस तरह के विवादित बयान के विश्लेषण में खर्च हो जाता है। ये बेहतरीन साइड शो हैं।"
जेटली ने कहा कि आयोग ने पिछले एक दशक से बूथ लूटने की घटना पर नियंत्रण में महारत हासिल की है, लेकिन कुछ राज्यों विशेषकर पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में लोकसभा चुनाव में चुपके-चुपके बूथ लूटने की घटना हुई है।












Click it and Unblock the Notifications