चुनाव आयोग ने मणिपुर चुनाव के तारीखों में किया बदलाव, अब 28 फऱवरी और 5 मार्च को वोटिंग

नई दिल्ली, 10 फऱवरी। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। सात चरणों में होने वाले इस विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण के मतदान हुए हैं। वहीं चुनाव आयोग ने आज मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों में बदलाव किया है। चुनाव आयोग द्वारा किए गए बदलाव के बाद अब 28 फरवरी और 5 मार्च को वोटिंग होंगे। आपको बता दें कि मणिपुर में दो चरणों में वोटिंग होनी है।

 Election Commission revises Assembly poll dates for Manipur, first phase on Feb 28, second phase on March 5

इससे पहले 27 फरवरी को पहले चरण की वोटिंग और 3 मार्च को दूसरे चरण की वोटिंग होने वाली थी, लेकिन अब चुनाव आयोग ने इसमें बदलाव कर पहले चरण का मतदान 28 फरवरी को और दूसरे चरणँ का मतदान 5 मार्च को कर दिया है। 10 फरवरी को मतगणना होगी।

चुनाव आयोग ने कहा कि उन्होंने 7 और 8 फरवरी को खुद वहां जाकर स्थिति का जायदा लिया, जिसके बाद स्थिति को देखते हुए और राजनीतिक दलों से चर्चा के बाद चुनाव की तारीखों में बदलाव का फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, इससे पहले चुनाव आयोग ने पंजाब चुनाव की तारीखों में भी बदलाव किया था। वहां पहले 14 फरवरी को वोटिंग होने वाली थी, जिसे सभी दलों की अपील के बाद 20 फऱवरी को कर दिया गया। संत रविदास जयंती के कारण चुनाव की तारीखों में वहां बदलाव किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+