रेलवे और हवाई टिकटों से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने को लेकर EC ने जारी किया नोटिस

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में चुनाव आयोग भा काफी सख्त हो गया है। हाल ही में आयोग ने रेलवे मंत्रालय और उड्डयन मंत्रालय को नोटिस जारी किया। नोटिस में दोनों मंत्रायलों से पूछा गया है कि आचार संहिता लागू होने के बाद भी रेल टिकट और बोर्डिंग पास से पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीरें क्यों नहीं हटाई गईं। मंत्रायलों को 3 दिनों के अंदर इसपर जवाब देना है।

EC issues notice to railway and civil aviation ministry for not removing photo of modi from tickets

बता दें कि चुनावी आचार संहिता के तहत राजनीतिक पार्टियों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जाते हैं। इसके तहत टिकटों और स्टैंपों से पार्टियों से जुड़ी कोई चीज नहीं होनी चाहिए। चुनाव प्रचार में सेना के जवानों की तस्वीरें नहीं होनी चाहिए। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के प्रावधान है।चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता देश में लागू हो जाती है और वोटों की गिनती होने तक कि मतगणना तक जारी रहती है। इस बार आम चुनाव की काउंटिंग 23 मई, 2019 को होनी है लिहाज़ा आचार संहिता 10 मार्च से शुरू होकर 23 मई, 2019 तक जारी रहेगी।

आचार संहिता के तहत सार्वजनिक धन को राजनीतिक दल या राजनेता के फायदे के लिए किए जाने पर प्रतिबंध है। इसके अलावा सरकारी गाड़ी, सरकारी विमान या सरकारी बंग्ले का इस्तेमाल भी चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली: आचार संहिता का उल्लंघन, 242 गिरफ्तार, 82 गैर लाइसेंसी हथियार जब्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+