राहुल को कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में देना होगा जवाब

rahul gandhi
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण का चुनाव आज खत्म हो गया। अब सबकी नजर 16 मई के चुनावी नतीजों पर है। मतदान और चुनाव नतीजों के बीच चुनाव आयोग ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की टेंशन बढ़ा दी है। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयोग ने राहुल को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए और तीन दिन का समय दिया है। यह कारण बताओ नोटिस उनकी इस कथित टिप्पणी के लिए दिया गया है कि यदि भाजपा सत्ता में आयी तो 22 हजार लोग हिंसा में मारे जाएंगे।

इससे पहले चुनाव आयोग ने राहुल से कहा था कि वह कारण बताओ नोटिस का आज सुबह तक जवाब दें, लेकिन बाद में कांग्रेस नेता के अनुरोध पर आयोग ने इसकी अंतिम समय सीमा को बढ़ाकर 15 मई की सुबह तक कर दिया है।गौरतलब है 1 मई को हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि यदि भाजपा आई तो हिंसा होगी।

यदि भाजपा आई तो 22000 लोग मारे जायेंगे क्योंकि वे क्रोध फैलाते हैं। राहुल के इस बयान के बाद भाजपा ने राहुल की टिप्पणी पर चुनाव आयोग में शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने राहुल को आदर्श आचार संहिता के बारे में याद दिलाया जिसके तहत कोई भी पार्टी या उम्मीदवार किसी भी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं होगा, जिससे मौजूदा मतभेद बढ़ता हो या आपसी घृणा पैदा होती हो। आयोग ने इसके बाद उन्हें कारण नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+