केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने छुपाई अपनी संपत्ति? कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने दिया जांच का आदेश

चुनाव आयोग ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) को केंद्रीय मंत्री व तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर के हलफनामे की जांच का निर्देश दिया है। कांग्रेस ने चंद्रशेखर की तरफ से दाखिल हलफनामे में उनकी वास्तविक और घोषित संपत्ति के बीच मेल नहीं होने का दावा करते हुए निर्वाचन आयोग में शिकायत की थी।

राजीव चंद्रशेखर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हलफनामे में किसी भी तरह की बेमेल और गलत जानकारी देने के मामले में लोक प्रतिनिधित्व अधिनयम 1951 की धारा 125 ए के तहत निपटा जाता है।

mismatch-affidavit-details-rajeev-chandrasekhar

कानून के अनुसार, नामांकन पत्र या हलफनामे में कोई भी जानकारी छुपाने पर 6 महीने तक की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। अब सीबीडीटी की जांच में चंद्रशेखर के खिलाफ क्या निकलकर सामने आता है।

लोकसभा के चुनावी हलफनामे में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने 28 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। उन्होंने चुनाव अधिकारी के सामने कुछ दिनों पहले अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

हलफनामे के अनुसार, उनकी चल संपत्ति का कुल मूल्य 13,69,18,637 रुपये है, जबकि उनकी पत्नी के पास 12,47,00,408 रुपये की संपत्ति है। इनमें उनके पास मौजूद नकदी, बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और सहकारी समितियों में जमा का विवरण है। साथ ही बांड, डिबेंचर, शेयर, कंपनियों/म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय इकाइयों में निवेश शामिल हैं।

राजीव चंद्रशेखर की चल संपत्ति में 1942 मॉडल की 'रेड इंडियन स्काउट' भी शामिल है, जो कर्नाटक में रजिस्टर्ड है। इसे 1994 में 10 हजार रुपये में खरीदा गया था। इसके साथ ही उनके पास आभूषण, सर्राफा और 3.25 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अन्य मूल्यवान वस्तुएं भी हैं।

भाजपा नेता की अचल संपत्तियों में 5,26,42,640 रुपये की कीमत पर खरीदी गई स्व-अर्जित संपत्ति शामिल है, जिसका अनुमानित वर्तमान बाजार मूल्य 14,40,00,000 रुपये है। चंद्रशेखर पर 19,41,92,894 रुपये की देनदारियां हैं, जिसको लेकर विवाद हैं। उनकी पत्नी पर 1,63,43,972 रुपये की देनदारी है। इनमें बैंकों, वित्तीय संस्थानों और अन्य से ऋण शामिल हैं। 2022-23 के आयकर रिटर्न में चंद्रशेखर की कुल आय 5,59,200 रुपये दिखाई गई है, जो 2021-22 में 680 रुपये थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+