आयोग ने सरकार से कहा नए आर्मी चीफ की नियुक्ति संभव, लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग का नाम आगे

bikram singh
नई दिल्‍ली। लोक सभा चुनाव 2014 का दौर चल रहा है और इस समय देश भर में आचार सहिंता लागू की गई है। इस समय न तो कोई नई भर्ती की जा सकती है और न ही किसी को नौकरी से निकाला जा सकता है। इसी बीच केंद्र सरकार ने एक नया शुगूफा छोड़ते हुए कहा कि एक नए आर्मी चीफ की निुयक्ति करनी है तो चुनाव आयोग ने इस मामले पर रोक लगा दी थी और ये रोक आयोग ने सोमवार को हटा दी है।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने इस मुद्दे पर अपने 27 मार्च के आदेश पर दोबारा विचार करने के बाद सेना प्रमुख की नियुक्ति को हरी झंडी दिखाने का फैसला किया है। इससे पहले आयोग ने कहा था कि सशस्त्र बलों में नियुक्तियां, पदोन्नतियां, ठेके व जरूरी सामान की खरीद चुनाव आचार संहिता के तहत नहीं आते। भाजपा का आरोप है कि सरकार नए सेना प्रमुख की नियुक्ति को लेकर काफी जल्दबाजी में है। पार्टी का कहना है कि जाने वाली सरकार को अगले सेनाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं करनी चाहिए। उसे यह फैसला अगली सरकार पर छोड़ देना चाहिए। भाजपा की आपत्ति के बाद रक्षा मंत्रालय ने पिछले सप्ताह आयोग को मामला सौंप दिया था। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह का कार्यकाल जुलाई 2014 में समाप्त हो रहा है। सामान्य प्रक्रिया के अनुसार सेना प्रमुख का कार्यकाल पूरा होने से करीब 2-3 महीने पहले नए सेनाध्यक्ष की नियुक्ति का एलान हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+