उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई तीव्रता
नई दिल्ली। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मंगलवार शाम 6 बजकर 18 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी अभी नहीं मिली है।

इससे पहले सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 दर्ज की गई। भूकंप के झटके अरुणाचल प्रदेश के अंजा में महसूस किए गए हैं।
21 अगस्त को झारखंड के साहिबगंज जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 21 तारीख को दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर भूकंप के झटके आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मानी गई है। भूकंप के झटकों के बाद दशहत देखने को मिली और लोग अपने घरों से बाहर आ गए।












Click it and Unblock the Notifications