Earthquake Update: जापान, म्यांमार के बाद 24 घंटे के अंदर भारत के 3 राज्यों में भूकंप के झटके

Earthquake Update: बीते 24 घंटे के अंदर भारत के दो राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इसके अलावा अफगानिस्तान और म्यांमार में भूकंप के झटके आए। मंगलवार देररात मणिपुर में आए भूकंप का केंद्र राज्य के 26 किमी दक्षिण पश्चिम में था।

ये दूसरा मौका है जब एक सप्ताह के भीतर मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले 29 दिसंबर 2023 को मणिपुर में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र उरुखुल से 208 किलोमीटर पूर्व में था।

Earthquake Update Earth shook in Manipur

ये दूसरा मौका है जब एक सप्ताह के भीतर मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले 29 दिसंबर 2023 को मणिपुर में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र उरुखुल से 208 किलोमीटर पूर्व में था।

नए साल 2024 की शुरुआत में जापान में विनाशकारी भूकंप के झटके आए। जिसके चलते मध्य जापान में भारी नुकसाना हुआ। कई लोगों की मौत हो गई थी। यहां एक दिन में भूकंप के 155 झटके महसूस किए गए थे। वहीं इसके बाद म्यांमार और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके आए। हालांकि यहां किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

मंगलवार देररात मणिपुर में आए भूकंप का केंद्र राज्य से 26 किलोमीटर पूर्व में था। वहीं इससे पहले जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक इस भूकंप से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि 11:33 बजे भूकंप आया और इसकी गहराई 5 किमी दर्ज की गई है।

जापान में भारी नुकसान
जापान में 7.6 की प्रारंभिक तीव्रता वाला भूकंप सोमवार को दोपहर के मध्य में आया, जिससे कई इमारतें नष्ट हो गईं। हजारों घरों की बिजली गुल हो गई और कुछ तटीय क्षेत्रों के निवासियों को ऊंचे स्थानों पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। भूकंप से जापान के लंबे पश्चिमी समुद्री तट के साथ-साथ पड़ोसी दक्षिण कोरिया में भी लगभग 1 मीटर ऊंची लहरें उठीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+