तस्वीरों में: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, देर रात तक सड़कों पर रहे लोग
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रात 10 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के झटके आए। डरे सहमे लोग घरों से बाहर निकल गए।
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 दर्ज की गई। भूकंप के झटके दिल्ली, एनसीआर सहित, उत्तराखंड, नोएडा, गुड़गांव, मेरठ में महसूस किए गए। भूकंप की झटके महसूस होने के बाद लोग आनन-फानन अपने घर से बाहर निकल आए।

राष्ट्रीय भूकंप ब्यूरो के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में है। भूकंप के झटके रात करीब 10 बजकर 35 मिनट पर महसूस किए गए। झटके महसूस करते ही लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। सड़कों पर भीड़ जमा हो गई। हलांकि अब तक की जानकारी के मुताबिक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। ताजा जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री राजनाथ ने एनडीआरएफ की दो टीमों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। वहीं दो टीमें रूद्रप्रयाद के लिए रवाना हो चुकती है।
पढ़ें-भारत के इन शहरों पर है भूकंप का सबसे ज्यादा खतरा

भूकंप का केंद्र
भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बताया गया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। रात 10.35 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।

उत्तराखंड में खौफ
करीब 20 सेकेंड के आसपास लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। देहरादून में झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। सड़कों पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग डर के मारे घर में जाने को तैयार नहीं थे। कुमाऊं, गढ़वाल की रेंज में झटके तेज थे।

पंजाब में भी भूकंप के झटके
पंजाब में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हलांकि खबर लिखे जाने तक किसी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली। हलांकि कुछ इलाकों में कच्चे मकानों को नुकसान होने की संभावना है।

पीएम मोदी ने किया ट्विट
उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटकों के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पीएमओ उत्तराखंड के अधिकारियों के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि केंद्र स्थिति पर नजरें बनाए हुए हैं। पीएम मोदी ने सभी के सुरक्षित होने की कामना की।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications