दिल्‍ली-एनसीआर में भयंकर आंधी-बारिश के बाद भूकंप के झटके, गाजियाबाद था केंद्र

गाजियाबाद। कोरोना संकट के बीच दिल्‍ली-एनसीआर में रविवार को अचानक मौसम बदलने के बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। महीनभर में यह तीसरी बार है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। इसका सेंटर दिल्ली के पास गाजियाबाद बताया जा रहा है।

Recommended Video

    Lockdown के बीच Delhi-NCR में भूकंप के हल्के झटके, Ghaziabad था केंद्र | वनइंडिया हिंदी
    दिल्‍ली-एनसीआर में भयंकर आंधी-बारिश के बाद भूकंप के झटके, गाजियाबाद था केंद्र


    इससे पहले 12 और 13 अप्रैल को भी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि इससे किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके के बाद कुछ इलाकों में लोग भी अपने घरों से बाहर आ गए। आपको बता दें कि 6 से ज्यादा तीव्रता के भूकंप को खतरनाक की श्रेणी में रखा जाता है।

    24 घंटे में दो बार आया था भूकंप

    इससे पहले दिल्ली में 12 और 13 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 12 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में शाम 5:50 के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से उस दिन भी ज्यादातर लोग अपने घरों में ही थे ऐसे में सबने झटके महसूस किए। तब भूकंप की तीव्रता 3.5 बताई गई थी।

    तब केंद्र दिल्ली के ही पूर्वी हिस्से में था। इसके बाद 13 अप्रैल को फिर भूकंप आया था। इस दिन रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.7 दर्ज की गई थी। भूकंप की अधिक तीव्रता के लिहाज से देश को पांच जोन में बांटा गया है। दिल्ली, अधिक तीव्रता वाले चौथे जोन में आता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+