फिर डोली धरती, भारत के इस राज्य में आया 5.3 तीव्रता का भूकंप
नई दिल्ली: कुदरत इन दिनों इंसानों से नाराज सी लग रही है। एक ओर दुनियाभर में कोरोना महामारी फैली हुई है, तो वहीं दूसरी ओर आए दिन धरती डोलती रहती है। अब मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, हालांकि इस घटना में अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। फिर भी प्रशासनिक अधिकारी इलाके में जांच कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात 11.08 बजे मणिपुर के तामेंगलांग में भूकंप के झटके आए। इस दौरान लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.3 नापी गई है। इस दौरान किसी तरह का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन घंटों तक लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इससे पहले सितंबर के पहले हफ्ते में मणिपुर में भूकंप आया था। उस दौरान भूकंप का केंद्र मणिपुर के 55 किलोमीटर पूर्व में उखरूल में था।
भूकंप के दौरान बरतें ये सावधानी
भूकंप के दौरान अगर आप मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत में मौजूद हैं, तो वहां से बाहर निकलकर खुले में आ जाएं। इसके बाद खुले मैदान की ओर भागें। अगर आप घर के अंदर हैं तो कोने और मेज के नीचे छुप जाएं। भूकंप आने की स्थिति में किसी बिल्डिंग के आसपास न खड़े हों। अगर आप ऐसी बिल्डिंग में हैं, जहां लिफ्ट हो तो लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। ऐसी स्थिति में सीढ़ियों का इस्तेमाल करना ही सही होता है।












Click it and Unblock the Notifications