भारत-म्यांमार सीमा पर भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई तीव्रता
नई दिल्ली। भारत-म्यांमार सीमा पर शुक्रवार रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर 4.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग से जानकारी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र 27.1 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 96.1 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। हालांकि अब तक किसी भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं आई है। भूकंप के झटकों से लोग घरों के बाहर आ गए और डर में दिखे।

आपको बता दें कि शुक्रवार को ही शाम करीब 7 बजे अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले शुक्रवार को ही शाम करीब पौने 5 बजे उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके रुद्रप्रयाग के अलावा गोपेश्वर में भी महसूस किए गए थे। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications