Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Earthquake: फिर कांपी मिजोरम की जमीं, बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से डरे लोग

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में बार-बार भूकंप के झटके आ रहे हैं। देश के अलग-अलग कोने हर दूसरे दिन भूकंप की खबरें आ रही है। पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में फिर से भूकंप के झटके आए हैं। रविवार को सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर मिजोरम में धरती कांपने लगी। मिजोरम के चम्फाई में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। भूकंप को एहसास होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। हालांकि भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

 Earthquake of magnitude 4.6 on the Richter scale occurred near Champhai (Mizoram) at 0729 hours: National Centre for Seismology
आपको बता दें कि इससे पहले मिजोरम के चम्फाई में 11 अगस्त को भी भूकंप के झटके आए थे। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई थी। देश में कोरोना संकट के बीच बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग डरे हुए हैं। पिछले कुछ हफ्तों में महाराष्ट्र के नासिक, पालघर और मुंबई में भूकंप के कई घटके आ चुके हैं। वहीं मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार में भी पिछले कुछ दिनों से बार-बार भूकंप के झटके आ रहे हैं।

क्यों आता है भूकंप?
क्यों आते हैं भूकंप दरअसल भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्ल्टेस टकराती हैं। धरती के भीतरक 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोनो मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+