Earthquake: सिक्किम में आज सुबह लगे भूकंप के झटके, 4.0 रही तीव्रता, 24 घंटे में दूसरी बार हुआ ये
Earthquake: सिक्किम में आज सुबह लगे भूकंप के झटके, 4.0 रही तीव्रता, 24 घंटे में दूसरी बार हुआ ये
Earthquake In Sikkim today Morning: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ( NCS) ने कहा कि शुक्रवार (05 फरवीर) की सुबह सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 4.0 मांपी गई थी। NCS के अनुसार रिक्टर पैमाने पर 4.0 की तीव्रता का भूकंप आज सुबह 3:43 बजे सिक्किम में नेपाल-भारत सीमा के पास आया। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। एनसीएस ने ट्वीट कर बताया भूकंप की तीव्रता 4.0 थी, जो 5 फरवरी की सुबह 3 बजकर 43 मिनट 10 सेकेंड पर आया। भूकंप 27.86 लंबी, 88.14 गहराई पर नेपाल- भारत (सिक्किम) सीमा पर महसूस किए गए।

सिक्किम में 24 घंटे में ये दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले गुरुवार (04 फरवरी) सुबह सिक्किम में युक्सोम के पास रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गुरुवार को सिक्किम में भूकंप 124 किलोमीटर की गहराई पर सुबह 10:36 बजे लगभग आया था। भूकंप की तीव्रता 4.8 मांपी गई थी।
सिक्किम के अलावा बुधवार को जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि म्मू-कश्मीर में मामूली तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। मेट्रो कार्यालय के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का भूकंप 7.59 बजे आया था।












Click it and Unblock the Notifications