कोरोना संकट के बीच हिमाचल में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संकट के बीच हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस होने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुवार 5.11 बजे हिमाचल प्रदेश के चंबा में लोगों ने भूकंप के झकटे महसूस किए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है, इसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। चंबा के आस-पास के इलाके में भी लोगों में झटके महसूस किए हैं। बताया जा रहा है कि धरती हिलने की वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अभी किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Earthquake

बता दें कि गुरुवार को हिमाचल प्रदेश की धरती लगातार पांच झटकों से हिल गई है। सबसे पहले शाम चार बजे लोगों ने झटके महसूस किए थे जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.73 मापी गई थी। वहीं, शाम 4.31 बजे भी हल्के झटके महसूस किए गए थे, भूकंप का केंद्र जिला कांगड़ा के धर्मशाला में रहा था। इसके एक घंटे बाद ही आए तीसरे झटके ने लोगों को दशहत और डर से भर दिया है। भूकंप का चौथा झटका पांच बजकर 17 मिनट पर महसूस किया गया, इसकी तीव्रता सबसे ज्यादा 4.3 मापी गई। आखिरी और पांचवां झटका 5 बजकर 45 मिनट पर आया।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आए भूकंप के झटकों से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन पांच बार धरती हिलने से लोग डरे हुए हैं। हालांकि एक साथ इतने सारे छोटे झटके आने से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ऐसे झटके अक्सर बड़े भूकंप को टाल देते हैं। हिमाचल प्रदेश का पहाड़ी इलाका भूकंप के चलते अक्सर हिलता रहता है, धर्मशाला रीजन में भी भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे था।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: ओडिशा ने 2200 करोड़ के पैकेज का किया ऐलान, एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+