कोरोना वायरस: ओडिशा ने 2200 करोड़ के पैकेज का किया ऐलान, एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन

भुवनेश्वर। ओडिशा ने शुक्रवार को समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लिए 2200 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है। जो हाल ही में कोरोनो वायरस संकट के कारण लगाए गए लॉकडाउन की चपेट में आए हैं। राज्य सरकार ने कम से कम 94 लाख पीडीएस लाभार्थियों को अग्रिम में तीन महीने के लिए राशन देने का भी फैसला किया है। साथ ही नवीन पटनायक सरकार लोगों को नकद राशि भी मुहैया करवा रही है।

 Coronavirus Odisha announces Rs 2200 crore package, 3 months ration in advance to PDS

Recommended Video

    Odisha में बनेंगे 1000 Bed वाले 2 बड़े Corona hospital, ऐसा करने वाला पहला राज्‍य | वनइंडिया हिंदी

    नवीन पटनायक ने शुक्रवार को कहा कि, कोरोनावायरस एक वैश्विक संकट बन गया है जिसने गरीबों की आजीविका को प्रभावित किया है। राज्य में समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए, मैं 2200 करोड़ रुपये का पैकेज घोषित कर रहा हूं। ओडिशा सरकार ने ऐलान किया कि, खाद्य सुरक्षा योजना के तहत, राज्य सरकार सभी लाभार्थियों को 3 महीने का अग्रिम पीडीएस राशन दे रही है, सभी 94 लाख पीडीएस लाभार्थियों में से प्रत्येक को 1,000 रुपये भी मिलेंगे, इस पर 940 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    पटनायक ने यह भी कहा कि उनकी सरकार विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत अन्य 48 लाख लाभार्थियों को चार महीने के लिए भत्ते देगी। नवीन पटनाक ने कहा कि, हम विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत अन्य 48 लाख लाभार्थियों को 4 महीने के अग्रिम भत्ते दे रहे हैं, जिनकी लागत 932 करोड़ रुपये होगी। राज्य सरकार प्रत्येक 22 लाख निर्माण श्रमिकों को 1500 रुपये देगी, जिसमें 330 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार देश का सबसे बड़ा COVID-19 अस्पताल बनाने जा रही है। अस्पातल में कुल 1000 बेड होंगे और अगले एक पखवाड़े में यह काम करना शुरू कर देगा। ओडिशा सरकार, कॉरपोरेट्स और मेडिकल कॉलेजों के बीच एक 1000 बेड का एक्सक्लूसिव COVID19 ट्रीटमेंट हॉस्पिटल स्थापित करने के लिए एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+