Earthquake: भूकंप के झटकों से फिर हिली मुंबई, तड़के सुबह आए झटके से डरे लोग

Earthquake: भूकंप के झटकों से फिर हिली मुंबई, तड़के सुबह आए झटके से डरे लोग

नई दिल्ली। Earthquake in Mumbai. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर से भूकंप के झटके आए हैं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में बार-बार भूकंप के झटके आ रहे हैं। नासिक, पालघर, मुंबई में पिछले कुछ दिनों में कई बार भूकंप के झटके आ चुके हैं।

 Earthquake of magnitude 3.5 on the Richter scale occurred at 03:57 am today, 98-km north of Mumbai, Maharashtra: National Centre for Seismology (NCS)

शुक्रवार तड़के सुबह आए भूकंप के लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्सोलॉजी के मुताबिक शुक्रवार सुबह 3:57 बजे मुंबई में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। हालांकि इस भूकंप के कारण किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों के कारण लोग डरे हुए हैं।

बीचे दो दिनों में नासिक में भूकंप के कई झटके आए हैं। मंगलवार को नासिक में आधे घंटे के बीच भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। इससे पहले सोमवार को मुंबई से 102 किलोमीटर उत्तर में भूकंप के झटके महसूस किए गये थे। रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गयी थी। महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में लगातार महसूस किए जा रहे भूकंप के झटकों के कारण लोगों डरे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+