Earthquake: मणिपुर के उखरुल और महाराष्ट्र के कोल्हापुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.3 रही तीव्रता
Earthquake: मणिपुर के उखरुल और महाराष्ट्र के कोल्हापुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.3 रही तीव्रता
नई दिल्ली, 23 मई: मणिपुर के उखरुल जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक उखरुल जिले में सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर भूंकप के झटके आए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूंकप में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है और नाही हताहत होने की सूचना है। हालांकि सुबह के वक्त आए इस भूकंप से इलाके में लोग परेशान हो गए थे।
Recommended Video

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि भूकंप रविवार 06:56:42 बजे आया। जो 24.79 लंबा और 94.94 गहरा था। भूंकप का केंद्र जमीन से 109 किमी अंदर थी।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
वहीं महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भी रविवार (23 मई) की सुबह 9 बजकर16 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर कोल्हापुर में आए भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है।
बीते एक दिनों में देश में अलग-अलग 2 जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लद्दाख के कारगिल में सुबह 8.37 पर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके अलावा जम्मू के कटरा में दोपहर 1.29 पर 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
भूकंप आने पर क्या करें?
-भूकंप के झटके महसूस करने पर आप सबसे पहले अपने घरों, मकानों या किसी इमारत में हैं तो खुले में मैदान जैसी जगह पर चले जाएं।
-भूकंप आने पर किसी भी इमारत के पास खड़े ना हो।
-अगर घर से बाहर ना निकल पा रहे हो तो बिस्तर, टेबल जैसी किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे भी छिप सकते हैं।
-भूकंप आने पर पैनिक ना करें।












Click it and Unblock the Notifications