हिमाचल के चंबा में भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के चंबा इलाके में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके मंगलवार दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप से जानमान के किसी नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

earthquake with a magnitude of 4 on the Richter Scale hit Chamba Himachal Pradesh

चंबा के अलावा हिमाचल के कांगड़ा जिले और आसपास भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र धर्मशाला से 19 किलोमीटर दूर उत्तर में था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया है कि भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 19 किमी की गहराई पर था। जैसे ही भूकंप का झटका लगा तो घरों में बैठे लोग बाहर निकल आए। बाजार और खेतों में काम करने गए लोगों में भी खौफ देखा गया।

हिमाचल प्रदेश का ये इलाका ऐसा है, जहां अक्सर भूकंप आते हैं। इस इलाके में 6 अप्रैल को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मार्च में भी चंबा और धर्मशाला में भूकंप के झटके आए थे। भूकंप की दृष्टि से ये संवेदनशील इलाका है।

इस महीने दिल्ली और एनसीआर में भी लोग भूकंप के झटके महसूस कर चुके हैं। दिल्ली एनसीआर में 12 और 13 अप्रैल को लगातार दो दिन तक भूकंप के झटके आए थे। पहले दिन 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। 24 घंटे के भीतर दूसरी बार दिल्ली-एनसीआर में रिक्टर स्केल पर 2.7 की तीव्रता का भूकंप आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+