जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में भूकंप के झटके, 3.6 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजी की और से बताया गया है कि रात 9 बजकर 40 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। भूकंप की वजह से जानमाल के किसी नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है।

Earthquake felt in Srinagar of Jammu and Kashmir magnitude of 3.6 on the Richter Scale

इससे पहले महाराष्ट्र और असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सोमवार देर रात 1 बजकर 28 मिनट पर असम के बरपेटा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई। हालांकि भूकंप में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है महाराष्ट्र के पालघर में देर रात 2 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके आए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 की थी। पालघर और आसपास हाल के दिनों में लगातार भूकंप के झटके आए हैं।

क्यों आता है भूकंप?

भूकंप तब आता है जब धरती के अंदर प्ल्टेस टकराती हैं। धरती के भीतरक 7 प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, जिसकी वजह से वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोनो मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां प्रेशर बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+