जयपुर के बाद मणिपुर में भी भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5
राजस्थान के जयपुर के बाद अब मणिपुर में भी भूकंप के झटके किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार मणिपुर के उखरुल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूपंक की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई है।
हालांकि अभी तक भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। इससे पहले जयपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां एक के बाद एक लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किए हैं। रिक्टर स्केल पर दूसरे भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई है।

गौर करने वाली बात है कि जयपुर में एक के बाद एक लगातार तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। महज आधे घंटे के भीतर तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज सुबह पहले सुबह 4.09 बजे, इसके बाद 4.22 बजे और 4.25 बजे भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए।
अच्छी बात है कि जयपुर में आए भूकंप के झटकों की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट करके लिखा, प्रदेश में जयपुर के अलावा अन्य शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए हैं, आशा करती हूं कि सभी लोग सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications