जापान और तुर्की में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिपोर्ट के अुसार भूकंप के झटके जापान के होक्काइडो में महसूस किए गए हैं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंस के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 दर्ज की गई है।
इससे पहले तुर्की में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार भूकंप के झटके ईस्टर्न तुर्की में महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता 5.2 दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को दक्षिणी तुर्की में आए भूकंप में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं जबकि 23 लोग इस भूकंप की वजह से घायल हुए है। भूकंप के यह झटके मालत्या प्रांत के येसिलुर्ट शहर में महसूस किए गए हैं। इससे पहले फरवरी माह में भी आदियामान में भूकंप आया था, जिसमे 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
वहीं जापान के होक्काइडो में आए भूकंप में किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। साथ ही सुनामी का अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है।
भारत में भी आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गुरुवार की रात 4.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप के झटके रात 2.56 बजे महसूस किए घए। भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में था।












Click it and Unblock the Notifications