जम्मू कश्मीर में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्‍केल पर 4.5 मापी गई तीव्रता

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी है। एनसीएस का कहना है कि भूकंप आज दोपहर 12 बजाकर 2 मिनट पर आया था। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इससे पहले आज ही के दिन लद्दाख में भी भूकंप आया है। जिसकी तीव्रता 3.7 मापी गई है।

Earthquake, Jammu and Kashmir, earthquake in Jammu and Kashmir, भूकंप, जम्‍मू, कश्‍मीर, जम्मू कश्मीर, जम्मू कश्मीर में भूकंप

यहां एक दिन पहले यानी शुक्रवार दोपहर लेह-लद्दाख में भी 5.6 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।जानकारी के मुताबिक, भूकंप के तेज झटकों के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। इसी महीने 8 सितंबर को लद्दाख के करगिल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता 4.4 मापी गई थी। लेह-लद्दाख में इससे पहले 31 अगस्त को भूकंप आया था। उस दौरान तीव्रता 4.3 मापी गई थी।

वहीं जम्मू-कश्मीर में गुरुवार सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। भूकंप से किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि दहशत के चलते लोग घरों से बाहर आ गए। नैशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार, गुरुवार सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर जम्मू-कश्मीर में 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बिंदु गुलमर्ग से 281 किमी दूर उत्तर की ओर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+