Earthquake: अरुणाचल में 30 मिनट के भीतर भूकंप के दो-दो झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

अरुणाचल प्रदेश में आज सुबह भूकंप के दो-दो झटके महसूस किए गए। एक बार भूकंप के झटके सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर महसूस किए गए। इस दौरान रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 थी। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। वहीं, दूसरी बार भूकंप के झटके 10 बजकर 59 मिनट पर महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक दोनों बार भूकंप वेस्ट सियांग में महसूस किए गए। दूसरी बार आए भूकंप की रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 थी।

earth quake in arunachal

किसी भी जनहानी की सूचना नहीं
भूकंप के दोनों झटकों से प्रदेश में किसी भी जनहानी की खबर नहीं आई है। हालांकि, जिस वक्त भूकंप आया लोग झटके महसूस किए और घरों से बार निकल आए। जिसकी वजह से कुछ देर के लिए वेस्ट सियांग में अफरातफरी मच गई थी। कई लोगों ने बताया कि भूकंप के झटकों से बच्चों में डर का माहौल बन गया था।

कैसे आता है भूकंप?
धरती के अंदर जब प्लेटे खिसकती हैं, तब भूकंप आता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक धरती के अंदर 7 तरह की प्लेटे हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। वहीं, जब ये फ्लेट्स आपस में टकराती हैं तो एक कोने पर मुड़ जाती हैं। इससे प्लेट में दबाव बनता है और एक अलग ऊर्जा निकलती है। ये ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिल जाती है।

मंगलवार-बुधवार को इन राज्यों में भी आया था भूकंप
मंगलवार-बुधवार को पश्चिमी नेपाल में भी रात 2 बजे के आसपास भूकंप आया था। इसक असर दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में महसूस किया गया था। वहीं, इससे नेपाल के दोती जिले में 6 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें- 'हमें किसी और जेल में ट्रांसफर कीजिए, CRPF कर्मी हमला कर रहे', कॉनमैन सुकेश ने दिल्ली LG को लिखा पत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+