नेपाल के बाद भारत के इस राज्य में आ सकता है भूकंप, IIT कानपुर की रिसर्च में बड़ा खुलासा

Earthquake Alert News: उत्तर-पश्चिमी नेपाल में शुक्रवार देर रात आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 140 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। 6.4 की तीव्रता से नेपाल में आई इस भूकंप के झटके भारत के दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार में भी महसूस किए गए थे।

इस भीषण भूकंप के बाद अब कानपुर IIT ने अपने रिसर्च के आधार पर बताया है कि नेपाल के बाद अगला भूकंप भारत में कहां आने वाला है। उन्होंने ये भी बताया कि एक ही जगह पर बार-बार भूकंप आना खतरे की घंटी है।

Earthquake Alert In India

आज-तक के मुताबिक कानपुर IIT के प्रोफेसर जावेद मलिक ने कहा है कि नेपाल में बार-बार भूकंप आता है क्योंकि नेपाल भूकंप जोन है। एक ही जगह पर बार-बार भूकंप आना चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि कम मैग्नीट्यूड के ज्यादा भूकंप आना एक बड़े भूकंप की आशंका है। नेपाल की तरह भारत का उत्तराखंड जोन भी भूकंप एक्टिव है। वहां पर भी भूकंप आने की आशंका है।

प्रोफेसर जावेद मलिक ने यह भी कहा कि हमारे रिसर्च में बार-बार ये ट्रेंड देखा गया है कि नेपाल में आने वाले भूकंप अब वेस्ट की तरफ बढ़ रहा है। और अगर ये वेस्ट की तरफ बढ़ेगा तो इसका प्रभाव उत्तराखंड में दिखेगा। इसलिए आने वाले वक्त में बड़ा भूकंप उत्तराखंड में हो सकता है।

एक रिसर्च में ये भी सामने आया है कि बारिश और मानसून के वक्त क्रैक्स में जब पानी भरता है तो जो वॉटर प्रेशर बनता है तो, उसकी वजह से भूकंप की आशंका और बढ़ जाती है।

एक महीने अपने रिसर्च में IIT कानपुर के एक भूकंप विशेषज्ञ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में भूकंप के झटके निकट भविष्य में और अधिक तीव्र होने की संभावना है।

प्रोफेसर जावेद मलिक ने कहा कि गंगा के किनारे के शहरी केंद्रों को भविष्य में अधिक शक्तिशाली झटके महसूस हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भूकंप के ऐतिहासिक पैटर्न से पता चलता है कि निकट भविष्य में एक शक्तिशाली भूकंप आने की संभावना है।

प्रोफेसर मलिक ने कहा, "गंगा के किनारे स्थित शहर भूकंप का खामियाजा भुगत सकता है। इन क्षेत्रों में इसका प्रभाव अधिक स्पष्ट होगा। रेतीला इलाके में भूकंपीय घटनाओं के दौरान इमारतों को अधिक नुकसान होता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+