World Earth Day: हर साल क्‍यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस, जानें कब हुई अर्थ डे की शुरुआत

पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है जिसे दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी स्थापना अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने 1970 में एक पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी।

earth day 2023

World Earth Day: ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा अभी तक ऐसी कोई दूसरी जगह नहीं है, जहां जीवन संभव हो सके, लेकिन अब पृथ्वी को भी ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण के जरिए नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिसकी चपेट में इंसान भी आ रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में पृथ्वी दिवस को प्रत्येक वर्ष मार्च विषुव (वर्ष का वह समय जब दिन और रात बराबर होते हैं) पर मनाया जाता है, यह अक्सर 22 मार्च को होता है। लोगों को पर्यावरण के महत्व को समझाने और धरती को बचाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।

पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है अर्थ डे
अक्सर आपने अपने आस-पास या फिर किसी सफर के दौरान हरी-भरी घास, पहाड़ियां, जगमगाते नीले तालाब और भागती हुई खाड़ियां को देखा होगा। हरे रंग में रंगी इस धरती को दूर किसी ऊंची पहाड़ी से देखों तो मन करता है कि देखते ही रहो, लेकिन यह सब कुछ धीरे-धीरे सिमटता जा रहा है। हालांकि, पृथ्वी के बारे में सोचने के लिए इंसानों ने एक दिन जरूर चुना है, जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, और हर पल हरियाली से दूर होती पृथ्वी का जिक्र करते हैं। हर साल, दुनिया भर में अरबों लोग हमारे ग्रह और पर्यावरण के लिए अपना समर्थन जाहिर करते हुए पृथ्वी दिवस मनाते हैं।

साल 1970 में मनाया गया पहला पृथ्वी दिवस
पर्यावरण के बारे में अधिक से अधिक लोगों को शिक्षित करने, संरक्षण के प्रयासों को लागू करने और पर्यावरण आंदोलन की दिशा में कार्रवाई को बढ़ावा देने के तरीके के रूप में 50 से अधिक वर्षों से पृथ्वी दिवस पूरी पृथ्वी पर मनाया जाता रहा है। पहला पृथ्वी दिवस 1970 में मनाया गया, जब विस्कॉन्सिन के सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने फैसला किया कि वह वायु और जल प्रदूषण के खतरों के बारे में लोगों में जागरूकता लाना चाहते हैं। उसके बाद वह कांग्रेसी पीट मैकक्लोस्की और कार्यकर्ता डेनिस हेस के साथ शामिल हो गए।

Recommended Video

      Water in Space: Sun से पहले Earth पर आया था Water, सदियों पुराना है पानी का इतिहास | वनइंडिया हिंदी

      कैसे हुई थी पृथ्वी दिवस मानाने की शुरुआत
      दरअसल, साल 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव की वजह से एक बड़ी त्रासदी हो गई थी। इस हादसे में कई लोग आहत हुए। इस घटना के बाद अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए इस दिन की शुरुआत की थी, और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का फैसला किया। इसके बाद नेल्सन के आह्वान पर अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में हिस्सा लिया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+