'भारत के लिए चुनौतीपूर्ण समय, China के साथ स्थिति नाजुक', सीमा विवाद पर विदेश मंत्री एस जयशंकर
भारत- चीन सीमा विवाद को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगाह किया है। उन्होंने कहा कि लद्दाख के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारत और चीन के बीच स्थिति गंभीर है।

India- China Border Issue: विदेश मंत्री एस जयशंकर (MEA S Jaishankar) ने शनिवार को भारत- चीन सीमा विवाद को लेकर मौजूदा स्थिति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लद्दाख के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारत और चीन के बीच स्थिति नाजुक और खतरनाक दौर में है। कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां सैन्य बल एक-दूसरे के बहुत करीब तैनात हैं।
केंद्रीय मंत्री ने एक बयान में कहा कि 2020 में जब इस क्षेत्र में भारत और चीन के सैन्य बलों में टकराव हुआ था। तब पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 20 भारतीय सैनिक देश के लिए शहीद हुए और 40 से अधिक चीनी सैनिक मारे गए या फिर घायल हुए। इस संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सैन्य स्तर की वार्ता का दौर बंद हो गया था। विदेश मंत्री ने कहा अब फिर से हिमालय के मोर्चे पर चीन के साथ भारत की स्थिति "नाजुक, खतरनाक" है। एस जयशंकर ने कहा, "स्थिति अभी भी बहुत नाजुक बनी हुई है क्योंकि ऐसी जगहें हैं जहां हमारे सैन्य बलों की तैनाती सीमाम के बहुत करीब है और सैन्य दृष्टि से काफी खतरनाक है।"
दोनों पक्षों की सेनाएं कई क्षेत्रों से हट गई हैं। कई अनसुलझे बिंदुओं पर चर्चा जारी है। चीन को स्पष्ट कह दिया गया है कि वे समझौते का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं। भारत भी शांति भंग नहीं करना चाहता। इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में विदेश मंत्री ने कहा, 'भारत-चीन संबंध सामान्य नहीं हो सकते, जब तक कि सितंबर 2020 में अपने चीनी समकक्ष के साथ हुए सैद्धांतिक समझौते के अनुसार सीमा विवाद का समाधान नहीं हो जाता।'
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications